करछना: खरकौनी जेल रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई
संगम नगरी प्रयागराज में आगामी 2025 महाकुंभ की तैयारी जोरों पर चल रही है,महाकुंभ 2025 के तहत कई स्थानों पर सड़कों का चौड़ीकरण तथा सुंदरीकरण किया जा रहा है, सड़कों के चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है, इसी के तहत नैनी कोतवाली क्षेत्र के खरकौनी जेल रोड पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाई की गई है।