पिता के इलाज के लिए गांव से शहर पहुंचे गरीब किसान मोजेश एक्का के साथ दो साइबर अपराधियों ने एटीएम बदलकर 49 हजार रुपये उड़ा लिए। पूरा पैसा चार किस्तों में निकाला गया। वारदात के बाद परेशान किसान रो पड़ा और गुमला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम का सीसीटीवी सोमवार को खंगाला जाएगा।