कुनकुरी: कुनकुरी में विकास को मिली रफ्तार: 1.01 करोड़ से बनेगा सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन, मुख्यमंत्री की घोषणा
कुनकुरी नगर के विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप कुनकुरी में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की लागत से सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। वार्ड क्रमांक 6 में हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक के लिए 76 लाख 81 हजार रुपये, जबकि सामुदाय