झुंझुनू: सदर थाना पुलिस ने 10 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने जरीये प्रेस नोट के जानकारी देते हुए बताया की झुंझुनू सदर थाना पुलिस ने 25 अक्टूबर शुक्रवार शाम 4:00 बजे के आसपास जयपुर ग्रामीण से 10 सालों से फरार स्थाई वारंटी अनवर मोहम्मद पुत्र गुलाब खाण निवासी बाजोर पुलिस थाना सीकर को गिरफ्तार किया है, जो एक प्रकरण में 10 वर्ष से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी।