झुंझुनू: गुढ़ा गोडजी क्षेत्र के सौंथली गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
झुंझुनू जिले के गुढ़ा गोडजी क्षेत्र के सौंथली गांव में शनिवार दोपहर 12:00 के आसपास जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई और मारपीट में ही एक पक्ष द्वारा पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने की भी सूचना क्षेत्र में फैल गई, सूचना पर गुढा पुलिस भी मौके पर पहुंची,जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति पिस्तौल निकालता नजर आ रहा है।