झुंझुनू: सौंथली गांव में जमीन विवाद के दौरान पिस्तौल लहराने का मामला, घटना का एक वीडियो भी आया सामने
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सौंथली गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकालकर हवा में लहराते हुए चलाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी में घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।