झुंझुनू: जिला कोर्ट ने फर्जी एसओजी की टीम को भेजा जेल, यूपी पुलिस के भी 2 जवान शामिल- एसपी
झुन्झनू एसपी शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 4 दिन पहले झुंझुनू की बिसाऊ पुलिस ने एक फर्जी एसओजी की टीम को गिरफ्तार किया था, जिनको शुक्रवार को पुलिस ने झुंझुनू कोर्ट में पेश किया जहां से शाम 5:00 बजे के आसपास उनको जेल भेजने के आदेश दिए गए, करीब 6 सदस्यों को जेल भेज दिया गया है, जिन में यूपी पुलिस के दो जवान भी शामिल है।