रामगढ़: रामगढ़ में 80 लाख की लागत से बनेगा श्याम तोरणद्वार, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, ई-रिक्शा में मंदिर पहुंचे विधायक
Ramgarh, Alwar | Aug 19, 2026 रामगढ़ कस्बे के श्यामेश्वर धाम मार्ग पर बुधवार को सुबह 10 बजे धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल नजर आया। यहां करीब 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भव्य श्री श्याम तोरणद्वार के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शिरकत की और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।