*लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहन देने छावनी पहुंचे मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सपरिवार की स्वदेशी उत्पादों की खरीदी*
इंदौर 7 अक्टूबर 2026
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट आज सपरिवार छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने दीपावली पर्व के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय उत्पादकों एवं व्यापारियों से दीपावली पूजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदी की।
मंत्री श्री सिलावट ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों एवं उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीदी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है तथा छोटे व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक संबल मिलता है।
#LocalForVocal #Swadeshi #Indore #JansamparkMP
Indore, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026