खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बड़गों गांव निवासी मणिकांत शर्मा नाम के 50 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार की दोपहर 12:30 बजे किन्हीं कारणों बस जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया।