शिवपुरी नगर: देहरदा गणेश में सरकारी बोर से पानी भरने को लेकर विवाद, पति-पत्नी पर 5 लोगों ने की मारपीट, एसपी से की शिकायत
राजकुमार केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सरकारी बोर पर पानी भरने गए हुआ था। जहां छोटू दांगी उसको पानी नही भरने दे रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो 5 लोगों ने पति पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।