पुरवा: बारासगवर के लालखेड़ा में अज्ञात कारणों से लगी आग, बाइक सहित गृहस्थी जलकर हुई नष्ट
Purwa, Unnao | Mar 8, 2026 बारासगवर थाना क्षेत्र के बीघापुर विकासखण्ड अंतर्गत लालखेड़ा में अज्ञात कारणों से एक घर मे आग लग गयी है। रविवार दोपहर करीब 03 बजकर 30 मिनट पर फेकू रावत पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ उम्र 75 वर्ष के घर आग लग गयी। आग लगने के समय फेकू खेत गए हुए थे। गांव किनारे बने इस घर मे आग लगने से ग्रहस्थी जलकर राख हो गयी है। आग लगने से बाइक भी जल गई है।