ऊन: औदरी गांव के ग्रामीणों ने नरकीय जीवन से मुक्ति के लिए अधिकारियों से लगाई गुहार
Un, Shamli | May 27, 2026 बुधवार की शाम 6 बजे शामली जनपद के गांव औदरी निवासी समाजसेवी जाबिर चौहान और हारुन पहलवान ने बताया कि गांव से ख्वाजपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर कीचड़-पानी भरा हुआ है, जिसके चलते रास्ते पर चलना भी मुश्किल है। आय दिन ग्रामीण हादसों का शिकार हो रहे हैं तो वही संक्रामक बीमारियां भी गंदगी की वजह से फैल रही हैं। अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है।