आज़मगढ़: बरहतीर में सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, एक अन्य जख्मी, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जहानागंज थाना के बरहतीर में गुरुवार की रात में सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव पुत्र हीरा यादव निवासी गांव सुहवल थाना जहानागंज की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक वीरन यादव भी घायल हो गया। सुरेंद्र यादव रात 9:30 बजे बाइक से वीरन यादव 40 वर्ष पुत्र रामबचन के साथ कोटवा फॉर्म थाना रानी की सराय से शादी से न्योता करके शमसाबाद जा रहे थे तभी हादसा हो गया।