फूड सेफ्टी टीम पर हमला, अधिकारी को बंधक बनाने का आरोप 8 लोगों पर FIR दर्ज बिना पुलिस को सूचना देकर गए थे कार्यवाही करने
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमले का बड़ा मामला सामने आया है। देवपुर तिगेला के पास खंदेवरा रोड स्थित जटाशंकर ट्रेडर्स के वेयरहाउस पर 'लहर गुटखा' के निर्माण व भंडारण की आशंका पर टीम सैंपलिंग के लिए पहुंची थी आरोप है कि कार्रवाई के दौरान करीब रात 9 बजे कुछ लोगों ने फूड सेफ्टी अधिकारी संतोष तिवारी और उनकी टीम को घेरकर बंधक बना लिया और मारपीट की
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है एफआईआर में नवल साहू, उमेश श्रीवास, नरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अनिकेत पुरवार और अजय यादव सहित 8 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि, अधिकारी संतोष तिवारी ने बयान में सीधे मारपीट से इंकार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा की बात कही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर