पलासी: पलासी थाना में SP की दबिश, लंबित कांडों पर सख्ती बरती गई
Palasi, Araria | Aug 21, 2026 अररिया: पलासी थाना में गुरुवार को SP जितेंद्र कुमार ने अचानक निरीक्षण किया। मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष और कांड पंजियों की जांच की गई। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, केस डायरी अपडेट रखने और अपराध नियंत्रण के सख्त निर्देश दिए गए। गश्ती और वाहन जांच तेज़ करने पर भी जोर। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।