बड़गांव: जिले में धूमधाम से शुरू हुआ 3 दिवसीय मेवाड़ महोत्सव, निकाली गई शाही गणगौर सवारी
उदयपुर में सोमवार को जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के साझे में तीन दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणगौर सवारी के दौरान पारंपरिक लोकनृत्य व लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। शाही गणगौर सवारी पिछोला झील के किनारे आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें राजसी ठाट-बाट और मधुर स्वर लहरियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।