कोडरमा: साहू भवन में कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक, केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंडों में धरने का निर्णय
जिला कांग्रेस कमेटी कि राजनीतिक मामलों की समिति की प्रथम बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने किया। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को मजबूती से चुनाव में सहयोग करने पर सहमति बनी।