रामगंजमण्डी: 33 केवी लाइन में लगी आग से नीचे गिरीं चिंगारियां, सब्जी की दुकान जल गई
रामगंजमंडी शहर के परसा माता चौराहे पर 33 केवी बिजली लाइन में आग लगने से नीचे संचालित सब्जी की दुकान में आग लग गई। जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई। लाइन में अचानक लगी आग से अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगो ने यह मंजर अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी की दुकान पर धूप से बचाव के लिए टापरी