तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा SDM ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, टीएनसी क्लीयरेंस के बदले ₹30 हजार मांगे
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को 2 बजें जबलपुर ईओडब्ल्यू की 13 सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कार्यालय में पदस्थ बाबू सौरभ यादव को आवेदक से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।