केसली: ग्राम रमखिरिया में बिजली और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, किया चक्का जाम
Kesli, Sagar | Sep 20, 2024 ग्राम रमखिरिया में सौर ऊर्जा की बिजली और स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या को लेकर पूरे गांव सैकड़ो लोगों ने महाराजपुर तारा देही मार्ग पर सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बैठकर 10 घंटे चक्का जाम किया, चक्का जाम में गांव के सभी आदिवासी महिलाएं पुरुष और बच्चे पूरे परिवार के साथ 10 घंटे तक अपने हाथों में मांगों की तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे ।