भीलवाड़ा: भागवत समरसता महोत्सव का गुरुवार को सुदामा चरित्र की कथा के साथ भव्य समापन हुआ
भीलवाड़ा। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान एवं श्री सांवरिया सेठ मन्दिर ट्रस्ट नौगांवा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'भागवत समरसता महोत्सव' का गुरुवार को सुदामा चरित्र की कथा के साथ भव्य समापन हुआ। माधव गौशाला परिसर में आयोजित इस कथा के अंतिम दिन गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज ने कहा सेवा वही कर सकता है जिसके स्वभाव में सेवा हो।