भादरा: शिक्षक नेताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) भादरा ने रामगंजमंडी में आंदोलनरत शिक्षक नेताओं पर दर्ज एफआईआर को अलोकतांत्रिक बताते हुए वापस लेने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आरजीएचएस, जीपीएफ व अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई।