दिल्ली में सड़क निर्माण की क्वालिटी दिखाए जाने के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा वीडियो बनाने वाले युवक को थप्पड़ मार देने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज चंडीगढ़ में सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय 'कमलम' के पास जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री प्रवेश वर्मा का पुतला फूंका। साथ ही इस थप्पड़ कांड के बाद दिल्ली के AAP विधायक जरनैल सिंह पर FIR दर्ज किए जाने का विरोध किया। विधायक जरनैल सिंह चंडीगढ़ AAP के भी प्रभारी हैं और दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की कमान भी उनके हाथ में है। प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि विधायक जरनैल सिंह मंत्री प्रवेश वर्मा को नई बनी सड़क की घटिया क्वालिटी दिखा रहे थे और भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे लेकिन भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विधायक जरनैल सिंह पर ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज करा दी।
#chandigarh #delhi #aap #shortsfeed #instagramreels