जयसिंहनगर: सीधी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से दो वारेंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो वारंटी को किया गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश। रविवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के द्वारा जिलेभर की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र के फरार वारंटी की गिरफ्तारी की जाए।