जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत पथरहटा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए महिला मतदाता घर-घर जाकर एक वोट का महत्व बताकर 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील कर रही हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत पथरहटा में महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा मतदान का महत्व बताया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया गया है।