जयसिंहनगर: सीधी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कैंडल मार्च एवं निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को सीधी में कैंडल मार्च एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।