जयसिंहनगर: जयसिंहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग स्थानों में दबिश देकर चार वारेंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जिले की जयसिंहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने रविवार की शाम को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में थाना क्षेत्र के फरार वारंटीयों की गिरफ्तारी की जा रही है, इसी क्रम में चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।