जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत बराछ में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम पंचायत बराछ में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं मतदाताओं को 19 अप्रैल को मतदान करने अपील की गई।