मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। सक्ती जिले की राधाकृष्ण स्व-सहायता समूह की दीदियों ने धनिया, कद्दू, करेला, भिंडी, धान, मूंग, राजमा, खीरा सहित विभिन्न बीजों का उपयोग कर इको-फ्रेंडली राखियां तैयार की हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में इन राखियों की खूब मांग देखने को मिली। नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने बीज जड़ित राखी खरीदकर इस पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना की।
सक्ती के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों में भी इन राखियों का विक्रय और ऑर्डर के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। राखी के बाद इन्हें मिट्टी में रोपकर पौधे उगाए जा सकते हैं।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रही है।
#ईको_फ्रेंडली_राखी
#saktidist
#sakti
3 views | Sakti, Chhattisgarh | Aug 27, 2026