धामपुर: धामपुर में दक्ष प्रजापति कुम्हार महासभा ने सुधांशु प्रजापति हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
Dhampur, Bijnor | Aug 23, 2026 रविवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर में दक्ष प्रजापति कुमार महासभा के बैनर तले प्रजापति समाज के लोगों ने जिला अमरोहा के थाना नौगांव सादात के गांव गुलड़िया के सुधांशु प्रजापति हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।