मखदुमपुर: प्लेया बाईपास के पास अनियंत्रित बाइक चालक ने किसान को मारी टक्कर, किसान गंभीर घायल
रविवार कि रात 9:00 बजे पटना गया राष्ट्रीय मार्ग एन एच 22 के प्लेया बाईपास के समीप एक अनियंत्रित बाइक चालक ने खेत से काम कर लौट रहे किसान को जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान प्लेया गांव निवासी अनिल प्रसाद बताए जाते हैं।