भभुआ: पुलिस ने थाना क्षेत्र से अपहरण के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Jun 2, 2025 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में सोमवार की दोपहर भभुआ भेज दिया। जानकारी देते हुए कैमूर पुलिस ने बताया गिरफतार आरोपी दीपक कुमार ग्राम प्रहलादपुर युपी का रहने वाला बताया जाता है।