भभुआ: सोनहन थाना की पुलिस ने मारपीट मामले के एक वारंटी को रुद्रवार कला गांव से किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jun 2, 2025 सोनहन थाना की पुलिस ने मारपीट मामले के एक वारंटी रूद्रवार कला गांव से गिरफ्तार किया है। आज सोमवार को सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोनहन थाना क्षेत्र के रुद्रवार कला गांव निवासी ललिता गोंड के पुत्र को खोभारी गोंड बताया जाता है। जो पूर्व में मारपीट के मामले को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था।