नदबई: नदबई के नगला वक्ता, झोरौल और गाजीपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता जर्जर, ट्रॉली पलटी
नदबई के नगला वक्ता, झोरौल और गाजीपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता अब हादसों का रास्ता बन चुका है। गुरुवार को सड़क पर बने गहरे गड्ढे में डस्ट से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आकर पास स्थित श्मशान भूमि की दीवार भी ढह गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।