🚨 देर रात भलुअनी थाने पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी 🚔
देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार देर रात करीब 10:40 बजे भलुअनी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टरों एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📝 डीएम के प्रमुख निर्देश:
✅ हर फरियादी की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए।
✅ शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
✅ किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
✅ सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, जिससे पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।
✅ अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव किया जाए तथा पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
#Deoria #Bhaluani #DMDeoria #MadhusudanHulgi #Police #UPPolice #DeoriaPost