मोदनगंज: सुजातपुर में हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत, नाच के दौरान लगी थी गोली
घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद गुरुवार के दोपहर 12:00 बजे किशोर के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार गांव के फल्गु नदी में कर दिया। इस मामले में चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।