Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
No video available

श्योपुर: श्योपुर शहर की जैदा मंडी रोड धर्म कांटा के पास 60 क्वार्टर देसी शराब बेचते एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, केस दर्ज

Sheopur, Sheopur | Apr 30, 2023

MORE NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए काउंटडाउन प्रारंभ
अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन अभियान जारी
  ------
#श्योपुर-/ आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए देशभर में व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। 

जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योग दिवस के लिए काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। आयुष मंत्रालय भारत शासन द्वारा हैबिल्ड हेल्थ प्रायवेट लिमिटेड के साथ मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने हेतु 14 जून को प्रात 6.15 से 7.35 बजे तक अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने हेतु टोलफ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्डकॉल देकर जुड़ना है। पंजीयन के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से वर्चुअली योगा सेशन की लिंक प्राप्त होगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें तथा पंजीयन के लिए 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन कराएं। साथ ही अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी इस जनआंदोलन से जोड़ने में सहयोग करें। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 21 जून को आयोजित योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ योग के प्रति जनजागरूकता भी बढ़े।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर होम्योपैथी कराहल द्वारा कराहल के विविध सामाजिक संगठन के प्रमुखों को योग कार्यक्रम जिसमें हैबिल्ड रजिस्ट्रेशन, मिस कॉल, 14 जून एवं 21 जून को विशाल योगाभ्यास की जानकारी दी गई। इस क्रम में कराहल के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, पटेलिया समाज, सवर्ण समाज, आदि के अध्यक्ष को सूचना पत्र दिया गया। सभी समाज प्रमुखों से योग में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Ayush, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए काउंटडाउन प्रारंभ अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन अभियान जारी ------ #श्योपुर-/ आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए देशभर में व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योग दिवस के लिए काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। आयुष मंत्रालय भारत शासन द्वारा हैबिल्ड हेल्थ प्रायवेट लिमिटेड के साथ मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने हेतु 14 जून को प्रात 6.15 से 7.35 बजे तक अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने हेतु टोलफ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्डकॉल देकर जुड़ना है। पंजीयन के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से वर्चुअली योगा सेशन की लिंक प्राप्त होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें तथा पंजीयन के लिए 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन कराएं। साथ ही अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी इस जनआंदोलन से जोड़ने में सहयोग करें। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 21 जून को आयोजित योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ योग के प्रति जनजागरूकता भी बढ़े। आयुष्मान आरोग्य मंदिर होम्योपैथी कराहल द्वारा कराहल के विविध सामाजिक संगठन के प्रमुखों को योग कार्यक्रम जिसमें हैबिल्ड रजिस्ट्रेशन, मिस कॉल, 14 जून एवं 21 जून को विशाल योगाभ्यास की जानकारी दी गई। इस क्रम में कराहल के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, पटेलिया समाज, सवर्ण समाज, आदि के अध्यक्ष को सूचना पत्र दिया गया। सभी समाज प्रमुखों से योग में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

श्रीराम स्मृति उपवन में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित श्री रामस्मृति उपवन की स्वछता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री परिवार एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर पार्क में खरपतवार की सफाई एवं पौधों की कटिंग का कार्य किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार श्योपुर के श्री कैलाश पाराशर, श्री चौथमल शर्मा, श्री बृजनेश सिंह परिहार, श्री पूरणमल जांगिड़, श्री राजेंद्र गुप्ता तथा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की डॉ श्वेता सिंहल, डॉ गायत्री मित्तल, श्री विष्णु जाट एवं नगर पालिका परिषद श्योपुर के श्री आदित्य चौहान, श्री ओम सुमन, श्री रामराज प्रजापति, श्री प्रदीप कतरोलिया, श्री महावीर सुमन, श्री संदीप कतरोलिया एवं श्री शकील द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में भागीदारी की गई।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

श्रीराम स्मृति उपवन में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित श्री रामस्मृति उपवन की स्वछता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री परिवार एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर पार्क में खरपतवार की सफाई एवं पौधों की कटिंग का कार्य किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार श्योपुर के श्री कैलाश पाराशर, श्री चौथमल शर्मा, श्री बृजनेश सिंह परिहार, श्री पूरणमल जांगिड़, श्री राजेंद्र गुप्ता तथा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की डॉ श्वेता सिंहल, डॉ गायत्री मित्तल, श्री विष्णु जाट एवं नगर पालिका परिषद श्योपुर के श्री आदित्य चौहान, श्री ओम सुमन, श्री रामराज प्रजापति, श्री प्रदीप कतरोलिया, श्री महावीर सुमन, श्री संदीप कतरोलिया एवं श्री शकील द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में भागीदारी की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित
श्योपुर सहित कराहल, बडौदा, विजयपुर में लगे शिविर
  -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय श्योपुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, कराहल, बडौदा सहित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये। 

सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि जिला चिकित्सालय श्योपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा एवं डॉ. सीमा शाक्य द्वारा 90 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिसमें 19 महिलाओं का प्रथम पंजीयन किया गया और 85 गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता गुप्ता द्वारा 72 गर्भवती महिलाओं की जाँच कर उपचार दिया गया, जिसमे 55 हाईरिस्क चिन्हित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौदा में डॉ नेहा द्वारा 38 गर्भवती महिलाओं की जांच कर 11 हाईरिस्क महिलाओं का चिन्हांकन किया गया तथा उन्हें उपचार और परामर्श प्रदान किया गया। इसी प्रकार विजयपुर में 71 गर्भवती महिलाओं की जांच कर 19 हाईरिस्क के रूप में चिन्हित की गई।  

इसके साथ ही जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुर, सहसराम, रघुनाथपुर, बरगवा, मकडावदा, ढोढर, दांतरदा, प्रेमसर, मानपुर, दुर्गापुरी, अगरा में शिविर आयोजित किये गये।  

सीएमएचओ डॉ डीएस सिकरवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएन सक्सैना एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार अम्ब ने कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण कर शिविर का अवलोकन किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण आहार करने एवं समय पर समस्त प्रकार की जाँच के लिए समय-समय पर अस्पताल आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित श्योपुर सहित कराहल, बडौदा, विजयपुर में लगे शिविर ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय श्योपुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, कराहल, बडौदा सहित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये। सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि जिला चिकित्सालय श्योपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा एवं डॉ. सीमा शाक्य द्वारा 90 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिसमें 19 महिलाओं का प्रथम पंजीयन किया गया और 85 गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता गुप्ता द्वारा 72 गर्भवती महिलाओं की जाँच कर उपचार दिया गया, जिसमे 55 हाईरिस्क चिन्हित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौदा में डॉ नेहा द्वारा 38 गर्भवती महिलाओं की जांच कर 11 हाईरिस्क महिलाओं का चिन्हांकन किया गया तथा उन्हें उपचार और परामर्श प्रदान किया गया। इसी प्रकार विजयपुर में 71 गर्भवती महिलाओं की जांच कर 19 हाईरिस्क के रूप में चिन्हित की गई। इसके साथ ही जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुर, सहसराम, रघुनाथपुर, बरगवा, मकडावदा, ढोढर, दांतरदा, प्रेमसर, मानपुर, दुर्गापुरी, अगरा में शिविर आयोजित किये गये। सीएमएचओ डॉ डीएस सिकरवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएन सक्सैना एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार अम्ब ने कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण कर शिविर का अवलोकन किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण आहार करने एवं समय पर समस्त प्रकार की जाँच के लिए समय-समय पर अस्पताल आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

श्योपुर के वार्ड 13 में मलेरिया नियंत्रण अभियान आयोजित
 -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्योपुर अर्बन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में एमआई श्री मानसिंह पारस द्वारा विशेष मलेरिया नियंत्रण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान उषा कार्यकर्ताओं के साथ समुदाय एवं घर-घर भ्रमण कर फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे किया गया, साथ ही घरों में स्थित पानी की टंकियों, कूलरों तथा जलभराव वाले गड्ढों में लार्वानाशी दवा का छिड़काव एवं दवा डालने की कार्यवाही की गई, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

भ्रमण के दौरान बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की मलेरिया किट से जांच की गई तथा समुदाय को मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। नागरिकों को अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कहीं भी पानी जमा न होने देने, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआँ करने तथा सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर मलेरिया रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि “कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है”, इसलिए बुखार आने पर तत्काल रक्त जांच कराना आवश्यक है। साथ ही मच्छरों के काटने से बचाव हेतु पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार के बुखार को नजरअंदाज न करते हुए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार अवश्य कराएं।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

श्योपुर के वार्ड 13 में मलेरिया नियंत्रण अभियान आयोजित ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्योपुर अर्बन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में एमआई श्री मानसिंह पारस द्वारा विशेष मलेरिया नियंत्रण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान उषा कार्यकर्ताओं के साथ समुदाय एवं घर-घर भ्रमण कर फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे किया गया, साथ ही घरों में स्थित पानी की टंकियों, कूलरों तथा जलभराव वाले गड्ढों में लार्वानाशी दवा का छिड़काव एवं दवा डालने की कार्यवाही की गई, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। भ्रमण के दौरान बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की मलेरिया किट से जांच की गई तथा समुदाय को मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। नागरिकों को अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कहीं भी पानी जमा न होने देने, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआँ करने तथा सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मलेरिया रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि “कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है”, इसलिए बुखार आने पर तत्काल रक्त जांच कराना आवश्यक है। साथ ही मच्छरों के काटने से बचाव हेतु पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार के बुखार को नजरअंदाज न करते हुए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार अवश्य कराएं। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

बडौदा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
 -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय बड़ौदा में निबंध लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण की शपथ की शपथ ली गई।  

कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, साथ ही जल के महत्व पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में हरीश प्रजापति ने प्रथम, करिश्मा नागर एवं चन्दा सुमन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शिवानी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

बडौदा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय बड़ौदा में निबंध लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण की शपथ की शपथ ली गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, साथ ही जल के महत्व पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में हरीश प्रजापति ने प्रथम, करिश्मा नागर एवं चन्दा सुमन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शिवानी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026