प्रतापगढ़: मानिकपुर हत्याकांड में फरार आरोपी शुभम पर ₹25 हजार का इनाम
थाना मानिकपुर क्षेत्र में महिला की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी शुभम सोनकर पर मंगलवार दोपहर 2 बजे 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना में शामिल मृतका का प्रेमी (बाल अपचारी) पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।