पलिया: छेदनी पुरवा मे युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया मना,पुलिस के आश्वासन पर माने परिजन
पलिया क्षेत्र के ग्राम छेदनीपुरवा में हुए निर्मल हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा। मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। मंगलवार को पुलिस क्षेत्र अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों को समझाया। जल्द कार्यवाही का दिया आश्वासन।