सदर: वाराणसी में पिता और पुत्र के विवाद में चली गोली, बेटा लहूलुहान, पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता और पुत्र के विवाद के दौरान गोली चल गई। नोक झोक में पिता से गोली चली और बेटे को गोली लग गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। वही पिता को हिरासत में पुलिस टीम पूछताछ में जुट गई है।