डौण्डीलोहारा: देव जातरा के सफल आयोजन पर निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित तुएगोंदी देव जातरा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान तुएगोंदी देव जात्रा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई थी।