मोदनगंज: झुनकी पुल के पास लुटेरों ने हथियार के बल पर बाइक सवार को लूटा, पुलिस कर रही जांच
झुनकी पुल के समीप हथियार बंद लूटेरों ने एक बाइक सवार से गुरुवार के दोपहर 35500 रुपए नगद एवं मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के द्वारा घोसी थाना में अज्ञात लुटेरों के विरुध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।