नवाबगंज: बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, समृद्धि इंफ्राटेक को कारण बताओ नोटिस जारी, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई
बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के निर्देश पर नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल में चल रही एक अवैध प्लाटिंग पर शुक्रवार करीब 2 बजे बुलडोजर चलाया गया।यह कार्रवाई समृद्धि इंफ्राटेक नामक कंपनी द्वारा की जा रही प्लाटिंग पर हुई। कंपनी को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।