भादरा: युवक को अवैध चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
भिरानी पुलिस ने गश्त के दौरान गांव चिड़िया गांधी की रोही से 23 वर्षीय शोएब पुत्र महबूब खां निवासी भादरा को 3.44 ग्राम अवैध चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई थानाधिकारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। मामले की जांच नहरी सिंचाई थाना नोहर के थानाधिकारी हनुमान प्रसाद कर रहे हैं।