अजीतमल: सिलेंडर विस्फोट ने उजाड़ दिए दो परिवार, 24 घंटे में दो युवकों की मौत, मुरादगंज के शिव शंभू स्वीट हाउस में हुआ
मुरादगंज चौराहे स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस के गोदाम के बेसमेंट में 13 सितंबर को हुए घरेलू गैस सिलेंडर विस्फोट के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय शिवम प्रजापति ने बुधवार देर शाम दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह दूसरे घायल विपिन पुत्र कृष्ण लाल निवासी जगतपुर, मुरादगंज की भी उपचार के दौ