*सुजानपुर में किसान संवाद, बिजली-खाद और धान बिक्री के मुद्दे उठे*
*रसूलाबाद/कानपुर देहात | रिपोर्ट*
रसूलाबाद क्षेत्र के सुजानपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के तत्वावधान में किसान चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणवीर यादव ने की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर यादव ने कहा कि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सीजन में खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित होती है, लागत बढ़ रही है और उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी ने गौशालाओं में चारे की कमी, बिजली बिलों में गड़बड़ी और निजी अस्पतालों की जांच का मुद्दा उठाया।
जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर रोक लगाने तथा पेयजल संकट के समाधान की मांग की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।