उधवा: उधवा में विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को किया गया नमन
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित सिदो-कान्हू और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रभारी जीपीएस संतोष कुमार सुमन,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद,पंचायत सचिव सत्यनारायण रजवार,मोनिका मुर्मू एवं वार्ड सदस्य मोजिबुर शेख आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया।