खूंटपानी: खूंटपानी में पांच महीने बाद ग्रामीणों को मिला राशन, लंबे इंतजार के बाद खिले ग्रामीणों के चेहरे
पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत दोपाई पंचायत के चुरगुई एवं गम्हरिया गांव के ग्रामीणों को आखिरकार पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद राशन उपलब्ध कराया गया. लंबे समय से राशन नहीं मिलने के कारण दोनों गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. राशन के अभाव में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के समक्ष खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न हो