टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय में गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित, कलेक्टर रहे मौजूद
कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में गैस एजेंसी में पेट्रोल पंप संचालकों एवं रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही अफवाओं पर नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है।